5 सूत्री मांगों को लेकर राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ ने किया आंदोलन

रांचीः झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ ने 5 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरु कर दिया है. अपनी मांगों को लेकर आज सोमवार को आक्रोश रैली निकाली. राज्यभर से आयी हजारों जल सहिया मोराहबादी मैदान में जुटी. इसके बाद कचहरी से होते हुए राजभवन तक 3 किलोमीटर तक विशाल आक्रोश रैली निकाली. इस दौरान जल सहियााओं ने सीएम हेमंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने हेमंत सोरेन होश में आओ, हेमंत सरकार शर्म करो और बकाया भुगतान देना होगा के नारे लगाए. साथ ही गीत गाकर भी जल सहियायों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाया.

जल सहिया कर्मचारी संघ की 5 सूत्री मांगेंः

  • पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही एक हजार मासिक मानदेय बकाए के साथ भुगतान किया जाये.
  • निर्वाचन के पूर्व घोषित न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मासिक मानेदय भुगतान किया जाये.
  • कार्यकाल के दौरान मौत होने पर अनुकंपा का लाभ और 20 लाख रुपये का बीमा भुगतान का प्रावधान किया जाये.
  • विभाग के रिक्त पदों पर वरीयता एवं योग्यता के आधार पर नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाये.
  • ठेकेदारों को कार्य ना देखकर जल सहिया को जल स्वच्छता संबंधी कार्य दिया जाये.

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...