मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से बाढ़ के हालात ने दी दस्तक

मुजफ्फरपुर: जहां एक ओर जिले में लोग बरसता के लिए तरस रहे हैं. वहीं अन्य जगहों पर हो रही तेज बरसात ने अचानक बागमती नदी में पानी बढ़ा दिया है. जिससे देख कर लोग हुए आश्चर्य चकित है. तेजी से हो रहे जल वृद्धि को लेकर लोगों में भय का माहौल भी है. जिले के औराई क्षेत्र में अथरार घाट में रविवार को अचानक नदी में बढ़े जल स्तर से लोगों में एक बार फिर से बाढ़ का भय सताने लगा है.

flood situation in mazafarpur 22Scope News

नदी में अचानक आए पानी से सूखे पड़े नदियों में पानी भर गया. जिसकी वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि मामले में एसडीओ पूर्वी पूर्वी ने बताया है कि अभी तक इससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ है. सिर्फ एक चचरी पूल टूटा है. वहीं एक पीपा पुल प्रभावित हुआ था. जिसे सुचारू करवा लिया गया है.

flood situation 22Scope News

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा औराई और गायघाट प्रखंड जो सीतामढ़ी और दरभंगा जिले से मिलते है. जिले के ये प्रखंड करीब हर साल बाढ़ की विभीषिका को झेलने को मजबूर रहते हैं. वहीं इस बार बिना बरसात के ही नदियों में इस तरह से जल के स्तर का बढ़ना लोगों को फिर से बाढ़ के आगमन की चिंता बढ़ा रहा है. वहीं इस क्षेत्र में अभी तक बाढ़ जैसे हालात नहीं है, लेकिन नदी में बढ़ रहे जल स्तर ने लोगों को एक बार फिर से बाढ़ को लेकर चिंतित कर दिया है. पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन ने भी बताया है की अभी स्थिति बाढ़ जैसी नहीं है. एसडीओ पूर्वी ने बताया की हमलोगों ने हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है.

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...