Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के टुकड़े कर जलाया और जमीन में गाड़ा

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर जलाने के मामले में चार गिरफ्तार हुए।


Giridih Murder Case गिरिडीह : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत के पहाड़पुर गांव में हुए जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने महज तीन दिनों में खुलासा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के मोरियाडीह गांव निवासी मिथुन उर्फ कारू दास की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें जलाया गया और जमीन में गाड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में प्रेमिका के माता-पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।

Giridih Murder Case:पहाड़पुर में टुकड़ों में मिला था युवक का शव

एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 3 सितंबर को करीब 11:30 बजे बेंगाबाद थाना पुलिस को पहाड़पुर गांव में एक व्यक्ति के शव के टुकड़े पड़े होने की सूचना मिली थी। जगदीश दास के घर के पीछे जमीन के बाहर शव के कुछ हिस्से बिखरे थे, जबकि कुछ हिस्सा जमीन के अंदर गड़ा हुआ था।

जांच के दौरान मृतक की पहचान 19 वर्षीय मिथुन दास उर्फ कारू दास, पिता मथुरा दास, निवासी मोरियाडीह, थाना बीचकोड़वा, जिला जमुई, बिहार के रूप में हुई।


Key Highlights

  • बेंगाबाद के पहाड़पुर गांव में युवक की हत्या का तीन दिन में खुलासा
  • प्रेम प्रसंग को लेकर 19 वर्षीय मिथुन उर्फ कारू दास की हत्या
  • शव के टुकड़े कर जलाने के बाद जमीन में गाड़ दिया गया था
  • प्रेमिका के माता-पिता समेत चार आरोपी गिरफ्तार
  • दो विधि विरुद्ध बालकों को भी पुलिस ने निरुद्ध किया

Giridih Murder Case:प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मिथुन दास का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मोबाइल फोन के जरिए लगातार संपर्क में रहते थे। मिथुन का युवती के घर भी आना-जाना था। युवती के परिजनों को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था और उन्होंने मिथुन को युवती से बातचीत करने से मना किया था।

इसके बावजूद दोनों चोरी-छिपे बातचीत करते रहे। इसी बीच 30 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे मिथुन अपने घर से निकला और फिर लापता हो गया। उसके पिता मथुरा दास ने 4 सितंबर को बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज कराया।

Giridih Murder Case:चार गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने युवती के पिता, मां और गांव के पंकज कुमार दास समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने मिथुन की हत्या करने के बाद शव को जलाकर जमीन में दफनाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...