नगर निगम उप चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

गया: नगर निगम उप चुनाव में विजय दो प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. गया समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव को पार्षद पद के लिए शपथ दिलाई. उन्होंने वार्ड 26 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा था. इसके अलावा वार्ड 15 से नवनिर्वाचित पार्षद दीपक चंद्रवंशी शपथ ने भी शपथ लिया. मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व डिप्टी मेयर चिंता देवी, पूर्व पार्षद अबरार अहमद उर्फ भोला मियां सहित अन्य मौजूद थे.

शपथ ग्रहण के बाद सभागार से बाहर निकलने पर पूर्व डिप्टी मेयर का समर्थकों ने ढोल-बाजे के साथ फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद नवनिर्वाचित पार्षद समाहरणालय से निकलकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपने समर्थकों को बधाई दी. समर्थकों की भारी भीड़ के बीच मिठाइयां भी बांटी गई. लोग फूल मालाओं और गुलदस्ता देकर उनका भव्य स्वागत किया.

वार्ड संख्या 26 से पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने चुनाव लड़ा था और उनकी भारी मतों से जीत हुई थी. वहीं वार्ड संख्या 15 से दीपक कुमार चंद्रवंशी ने चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उनकी भी जीत हुई थी. जीत के बाद दोनों प्रत्याशियों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई.

इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर सह वार्ड संख्या 26 से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि यह हमारी नहीं समर्थकों की जीत है. उनकी बदौलत ही हम विजयी हुए हैं. इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. आज के शपथ ग्रहण समारोह के बाद हजारों की संख्या में समर्थक भीषण गर्मी में सड़कों पर हमारा स्वागत किए हैं, यह काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि विगत कई महीनों से निगम का कार्य बाधित है. जनहित में कार्य में तेजी लाना हमारी प्राथमिकता होगी. नालों की सफाई प्राथमिकता के तौर पर खिलाई जाएगी. शहर का प्रमुख मनसरवा नाला की सफाई बहुत ही जरूरी है, ताकि बरसात के समय जल-जमाव की स्थिति ना हो. इसके अलावा निगम जन्म से लेकर मृत्यु तक मनुष्य को सेवा देते रहता है. इस चीज को ध्यान में रखते हुए अन्य विकास कार्यों में भी तेजी लाया जाएगा.

 

Saffrn

Trending News

JPSC APP Result 2026: एपीपी बैकलॉग पीटी रिजल्ट जारी, 351 अभ्यर्थी...

 जेपीएससी ने सहायक लोक अभियोजक बैकलॉग भर्ती परीक्षा 2026 का पीटी रिजल्ट जारी कर दिया है। 26 पदों के लिए 351 अभ्यर्थी सफल घोषित...

Jharkhand Salary Crisis: दो महीने से वेतन का इंतजार, Verification Process...

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। सेवा सत्यापन और डीडीओ की कमी से वेतन...

Booty Land Case: रांची हाईकोर्ट ने 67 साल पुराने जमीन सौदे...

रांची हाईकोर्ट ने बूटी की 2.90 एकड़ आदिवासी जमीन से जुड़े 67 साल पुराने सौदे को अवैध करार दिया। कोर्ट ने मुंजाल परिवार की...

Jharbhoomi Portal Down: दिनभर ठप रहा झारभूमि पोर्टल, Registry कराने पहुंचे...

 झारखंड में झारभूमि पोर्टल मंगलवार को दिनभर बंद रहने से रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी हुई। शाम सात बजे सर्वर चालू किया...

Maiya Samman Yojana Update: लाभुकों के खाते में एक साथ आएंगे...

 झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल और मई महीने की 5000 रुपये की राशि एक साथ लाभुकों के खातों में भेजी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img