रांची में आज से जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा

रांची: जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा-   एक अगस्त से शहरी क्षेत्र में जमीन और फ्लैट खरीदना महंगा हो जाएगा। रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्ड और बुंडू नगर पंचायत, रातू, कांके, नामकुम, ओरमांझी के कुछ गांव, जो सेंसस टाउन में आते हैं, उन जगहों पर जमीन और फ्लैट की सरकारी वैल्यूएशन में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

इससे पहले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों को नए वैल्यूएशन के आधार पर स्टांप और कोर्ट फीस देनी होगी। जिला निबंधन कार्यालय ने सरकारी वैल्यूएशन तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा

अगले 15 दिनों में सभी क्षेत्रों की नई वैल्यूएशन रिपोर्ट डीसी सह रजिस्ट्रार को भेजी जाएगी। उनसे मंजूरी मिलने के बाद, नया रेट एक अगस्त से लागू हो जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक दो वर्षों के अंतराल पर सरकारी वैल्यूएशन में बढ़ोतरी होती है, ताकि जमीन और फ्लैट की कीमत को बाजार मूल्य के पास लाया जा सके।

जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा
जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा

रांची के शहरी क्षेत्र में एक अगस्त 2021 को नया वैल्यूएशन लागू किया गया था। वर्तमान में उसी वैल्यूएशन के आधार पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री हो रही है। यह प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। एक अगस्त से नए रेट पर रजिस्ट्री होगी। जमीन और फ्लैट के नए वैल्यूएशन के बाद, खरीदार को रजिस्ट्री कराने के लिए स्टांप और कोर्ट फीस अधिक भुगतान करना होगा।

जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा

उदाहरण के लिए, वार्ड नंबर 20 के अपर बाजार क्षेत्र में जमीन की कीमत 12 लाख रुपए प्रति डिसमिल है। वर्तमान में पांच डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने पर 4 प्रतिशत स्टांप और 3 प्रतिशत कोर्ट फीस लगती है। नए वैल्यूएशन के बाद, इसी जमीन की रजिस्ट्री कराने में खरीदार को 4.62 लाख रुपए का स्टांप और कोर्ट फीस देनी होगी। इससे लगभग 42 हजार रुपए अधिक खर्च करने होंगे।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...