धनबाद IMA चिकित्सकों के लिए करेगा कार्यशाला,वरिष्ठ चिकित्सकों को किया जाएगा सम्मानित
आईएमए धनबाद का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 2 जुलाई को धनबाद क्लब में होगा.
उक्त बातें प्रेस वार्ता कर धनबाद आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर मेजर चन्दन ने कहीं।
उन्होंने बताया कि यह आईएमए द्वारा आयोजित दूसरा कार्यक्रम है जो इतने बड़े पैमाने पर हो रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में होगी और समापन रात्रि भोजन के साथ होगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हर विभाग के डॉक्टर की उपस्थिति होगी और सभी अपने अपने
विचार को साझा करेंगे।
बाहर के भी कुछ चिकित्सक इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

धनबाद IMA चिकित्सकों के लिए करेगा कार्यशाला
इस दौरान एक एजुकेशनल सेशन भी आयोजित किया गया है जिसमें चिकित्सक नई
चिकित्सा पद्धति में हो रहे समस्या के साथ-साथ सुझाव भी साझा करेंगे।
इसके अलावा 65 वर्ष से अधिक उम्र के चिकित्सकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
Report : राज कुमार जायसवाल
डॉक्टर्स डे आज, डॉ. बिधान चंद्र रॉय के याद में मनाया जाता है
Highlights







