Advertisment
रांचीः झामुमो ने बाबूलाल मरांडी को फ्यूज बल्ब बताया. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि आदिवासी चेहरे से झामुमो को कोई नुकसान नहीं होगा. भाजपा का आदिवासी प्रेम देश के सामने आ चुका है. मध्य प्रदेश की घटना इसका उदाहरण है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर बोले मनोज पांडे कांग्रेस मजबूत होगा तो, गठबंधन मजबूत होगा.
Advertisment
राजधानी में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना पर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, पुलिस जांच कर रही. झारखंड में तुलनात्मक रूप से अपराध कम है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और गुजरात की तुलना में झारखंड में अपराध कम है.
Advertisement




