बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर साधा सीधा निशाना

डिजिटल डेस्क । बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर साधा सीधा निशाना।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।पूर्व मुख्यमंत्री  मरांडी ने राज्य के अर्थव्यवथा पर सवाल खड़ा किए। कहा कि -‘ झारखंड के 25वर्षों के इतिहास में ऐसी बदतर आर्थिक स्थिति कभी देखने को नहीं मिली’।

बाबूलाल मरांडी : रांची में पुलिस वाहनों को ईंधन की आपूर्ति रुकी

इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि – ‘…सूचना आ रही है कि झारखंड मुख्यालय राजधानी रांची में थानों के पुलिस वाहनों में बकाया भुगतान नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल डीजल की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। …राज्य में जिस प्रकार से हत्या ,लूट,बलात्कार ,चोरी ,डकैती की घटनाएं हो रही हैं ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग को बाधित करना राज्य को अपराध के मुंह में धकेलने जैसा है’।

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी
पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

‘…अपनी पीठ थपथपाने को सरकार ने सारे विभागों का बजट मईयां सम्मान योजना में  किया डायवर्ट’

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा कि – ‘…ऐसा लगता है कि एक मईयां सम्मान योजना में पीठ थपथपाने केलिए हेमंत सरकार ने सारे विभागों के बजट को डायवर्ट कर दिया है। …मईयां सम्मान के नाम पर बहन बेटियों की सुरक्षा जो पहले से ही कमजोर है और कमजोर करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है’।

बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने जताई आशंका – झारखंड में भी ना हो जाए हिमाचल प्रदेश वाला हाल…

पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि –‘जिस प्रकार से रोज नए कारनामे उजागर हो रहे और इंडी गठबंधन के नेता वादे से मुकरने लगे हैं,यह पूरी तरह राज्य की ध्वस्त अर्थव्यवस्था को उजागर कर रहा है। …आने वाले दिनों में इसकी आशंका भी प्रबल हो रही है कि हिमाचल जैसे राज्यों की तरह झारखंड राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन के भी लाले न पड़ जाए’।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...