प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं से मनचलों ने की छेड़छाड़ और आदेशपाल से मारपीट

बरकट्ठा: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की 4 छात्राओं के साथ स्कूल आने के क्रम में छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्राओं के द्वारा विरोध करने पर 5 मनचले छात्राओं के स्कूल पहुंचने से पहले स्कूल परिसर घुस गए। ऑफिस में बैठे आदेशपाल से उलझ गए। इस दौरान आदेशपाल चितरंजन यादव ने विरोध किया, तो मनचलों ने डंडे और थप्पड़ से उनके सर पर वार कर दिया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

आदेशपाल से की मारपीट

प्रधानाध्यापक ने बताया कि मनचलों ने मुझे और सभी शिक्षकों को जान से मारने की धमकी दी तथा स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही। वहीं घायल चितरंजन यादव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक अमित कुमार यादव अस्पताल पहुंचकर घटना से अवगत हुए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

छात्राओं से मनचले करते थे छेड़छाड़

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि रास्ते में आने के क्रम में हम लोगों को चार-पांच लड़कों ने घेर लिया। छात्राओं ने यह भी बताया कि कई बदमाश युवकों के द्वारा पहले भी छेड़खानी की जाती थी। लेकिन हम लोग डर से चुप रहते थे। उन लोगों ने हम लोगों को भद्दी भद्दी गालियां दी तथा मना करने पर हाथापाई करने लगे और उनके द्वारा रेप करने की बात कही गई। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक योगेंद्र राम ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मनचले युवकों में दो की गिरफ्तारी तत्काल कर ली गई तथा मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...