मोतिहारीः पुर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र की कई नलकूप कई वर्षों से बन्द होने के कारणा प्रखंड क्षेत्र के किसान सिंचाई कि समस्या से किसान परेशान है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने कई लाभकारी घोषणाएं की है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए और कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। इसके लिए पंचायत से लेकर गांव स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर खेती करने की आधुनिक तकनीक और गुर सिखाए जा रहा हैं। वहीं प्रखंड क्षेत्र में किसानों के सामने सिंचाईं की ज्वलंत समस्या अभी भी बनी हुई है।
इसे कृषि विभाग का लापरवाही माने या सिस्टम का दोष। इसके चक्कर में किसान पिस रहे है। जिसके कारण पताही प्रखंड के किसानों के सामने अभी भी सिंचाई की समस्या बनी हुई है। वही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सरकारी नलकूप विभाग की उदासीनता के कारण बंद पड़ा है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद किसानों को नलकूप से सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में लगभग सभी पंचायतों में नलकूप किसानों के लिए पूरी तरह से शोभा की वस्तु बन कर रह गया है.