बंसतोत्सव कार्यशाला : 11-29 साल वालों के लिए लोककला का ‘फ्री कोर्स’-3 फरवरी तक आवेदन

पटना : कला व संस्कृति विभाग और पटना जिला प्रशासन की ओर से बसंतोत्सव कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला के लिए जिला कला व संस्कृति कार्यालय की ओर से इच्छुक प्रतिभागियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह कार्यशाला पारंपरिक लोक कलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टिकुली कला एवं सिक्की कला विषय पर आधारित है।

बसंतोत्सव कार्यशाला का आयोजन आगामी 5 से 8 फरवरी तक किया जाएगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंतोत्सव कार्यशाला का आयोजन आगामी पांच से आठ फरवरी तक किया जाएगा। जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आगामी तीन फरवरी निर्धारित की गई है। कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु सीमा 11 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुवर्ग को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें पहला वर्ग 11 से 18 वर्ष के प्रतिभागियों के लिए और दूसरा वर्ग 19 से 29 वर्ष के आयुवर्ग के लिए होगा।

प्रत्येक विधा में कुल 30-30 सीटें निर्धारित

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक विधा में कुल 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदक केवल एक विधा में ही आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने वाले प्रतिभागियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना आवेदन पत्र भरना होगा। भरे हुए आवेदन पत्र को आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ पटना के जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, तृतीय तल, जिला विकास भवन, समाहरणालय गांधी मैदान में जमा किया जा सकता है।

इसके अलावा आवेदन ईमेल आईडी daco.ptn@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं

इसके अलावा आवेदन ईमेल आईडी daco.ptn@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। कार्यशाला में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थाई पता, चयनित विधा, फोटो एवं हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से भरना होगा। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़े : एकलव्य केंद्रों से लेकर खेल मैदानों तक : निरीक्षण, एमआईएस अपडेट व खेल गतिविधियों को तेज करने के निर्देश…

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...