सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार भाजपा नेता की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक का नाम शशिकांत दुबे (32) बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद पीएन सिंह, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता समेत परिजन और सैकड़ों कार्यकर्ता गोविंदपुर थाना पहुंचे। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ में शोक की लहर है साथ ही एनएच पर यातायात की बुरी व्यवस्था के खिलाफ गुस्सा भी है। मृतक शशिकांत दुबे निरसा के इग्यारकुंड प्रखंड का भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष था।

थाना प्रभारी से मृतक शशिकांत दुबे को इंसाफ दिलाने की मांग

मृतक को इंसाफ दिलाने की मांग

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीयों ने कहा की सड़क दुर्घटना में शशिकांत की मृत्यु होना लापरवाही का नतीजा है। मेरा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और थाना प्रभारी से आग्रह है कि मृतक शशिकांत दुबे को इंसाफ दिलाया जाए। आगे सवाल उठाते हुए कहा की ट्रक में ड्राइवर के साथ एक भी हेल्पर नहीं था। जो की बिल्कुल ही लापरवाही है। बिना हेल्पर के इतनी बड़ी–बड़ी गाड़ियां चल रही है। जिसपर परिवहन विभाग ध्यान नहीं देता है। इस मामले पर प्रशासन को कुछ करना चाहिए वरना प्रत्येक दिन शशिकांत जैसे लोग मारेंगे और हमलोग बस देखते ही रहेंगे।

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...