रांची: टैगोर हिल के पास एक जमीन पर कथित रूप से शिवलिंग मिलने के बाद इसे लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया था.
एक पक्ष का कहना है कि वहां भव्य मंदिर बनाएंगे. जबकि दूसरे पक्ष का कहना है, आदिवासियों की जमीन कब्जा करने का खेल चल रहा है दोनों पक्ष के लोगों को बरियातू थाना बुलाकर मामले मे
समझौता कराया गया. इस मामले को लेकर सदर डीएसपी ने कहा कि टैगोर हिल के पास रहने वाले सरना धर्म को मानने वाले और हिंदू धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं.
एक पक्ष के लोगों का कहना है कि टैगोर हिल के पास एक जमीन पर तथाकथित रूप से शिवलिंग मिला है, जिसके बाद पूजा पाठ शुरू हो गया था.
इस मामले में सरना धर्म के लोगों का कहना था, कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दी गई थी. जिसके बाद शिवलिंग को विधिवत रूप से आपसी सहमति से विसर्जित कर दिया गया.
इस बात को लेकर दोनों समुदाय के बीच थोड़ी सी खटास आई थी. जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों को थाना बुलाया गया, इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने यह सहमति दी कि हम लोग शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे और किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था को भंग नहीं करेंगे.

















