Giridih: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Giridih: तिसरी थाना क्षेत्र के रतनगडुरा में पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया।विवाद को लेकर यहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्ष से लगभग 15 लोग घायल हुए हैं।

Giridih: दो पक्षों में हिंसक झड़प

मिली जानकारी के अनुसार, जमीन संबंधी मामले को लेकर यहां दो पक्ष लंबे समय से आमने-सामने चल रहे थे। मामले में पहले भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। बताया जाता है कि बुधवार को इस मामले को लेकर तिसरी के अंचलाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद रतनगडुरा गांव पहुचें थे, इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें लगभग 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Giridih: एक पक्ष ने पुलिस का किया विरोध

घटना के बाद पहुंची पुलिस को एक पक्ष के लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। घायल लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए इलाज करवाने से साफ मना कर दिया और सड़क पर ही बैठ गए। हालांकि, पुलिस के बहुत प्रयास के बाद सभी को पुलिस वैन से सरकारी अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है।

एक पक्ष के विजेश्वर यादव ने कहा कि विवादित जमीन को लेकर अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने जमीन संबंधी कागजातों की मांग की इसी दौरान दूसरे पक्ष ने उनलोगों पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रयाग यादव ने कहा कि स्कूल के मैदान में दूसरे पक्ष ने ईंट गिराया था, जिसकी जांच करने सीओ वहां पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी।

Giridih: दोनों पक्षों से 15 लोग घायल

घटना में एक पक्ष के विजेश्वर यादव, आशीष यादव, बेदमिया देवी, रामेश्वर यादव, अजय यादव, दीपू यादव, भुनेश्वरी देवी, नरेश यादव और देवन्ती देवी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से शुभाष कुमार यादव, प्रयाग यादव, गौतम यादव, त्रिभुवन यादव, प्रदीप यादव और कृष्णा यादव शामिल हैं। वहीं मामले को लेकर तिसरी के अंचलाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वहां गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों ने बहसबाजी शुरू कर दी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...