मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडानी ने मुलाकात की

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडानी ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुलाकात के क्रम में इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि झारखंड सरकार एवं अडानी ग्रुप द्वारा स्थापित गोड्डा पावर प्लांट के बीच एमओयू के शर्तों के अनुसार 400 मेगावाट बिजली राज्य सरकार को उपलब्ध करानी है, उक्त बिजली को सस्ते दर पर उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देशित किया कि ऊर्जा विभाग के अधिकारी एवं अडानी पावर प्लांट के प्रतिनिधि जल्द एक बैठक आयोजित कर इस दिशा में समाधान निकालते हुए राज्य को सस्ते दर पर बिजली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

साथ ही मुख्यमंत्री ने अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडानी से कहा कि पावर प्लांट के उपयोग हेतु गंगा नदी का पानी जिस क्षेत्र से होकर लाया जा रहा है, उन क्षेत्रों में कृषकों के खेतों तक पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई हेतु पानी पहुंचाए जाने की संभावनाओं पर कार्य योजना बनायी जाए।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...