भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया

पटना: फुलवारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य निषेध विभाग की सूचना पर पटना एम्स गोलंबर के पास से 12 चक्का ट्रक पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।

बताया जाता है कि यह अंग्रेजी शराब  रांची से पटना डिलीवरी के लिए लाई जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर किया इसमें दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

जिससे पूछताछ की जा रही है बताया जाता है कि भारी मात्रा में ट्रक पर शराब लदी हुई थी। तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं किस तरह से भारी मात्रा में यह शराब से भरी ट्रक रात्रि में बरामद किया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर पिछले 1 महीने में यह दूसरी बार  भारी मात्रा में ट्रक पर लदी हुई शराब बरामद की गई है। अंग्रेजी शराब पहले भी पकड़े गए थे जिसे पुलिस ने बरामद किया था।

उस समय लगभग एक करोड़ की शराब बरामद की गई थी इस बार भी शराब की मात्रा लगभग उसी के बराबर है और इस बार भी लगभग एक करोड़ की शराब पुलिस ने बरामद की है।

इस बार 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ कर रही है इसके बारे में जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष शफीर आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक में भारी मात्रा में भरे हुए शराब बरामद किए गए हैं पुलिस ने उसे जप्त किया है इसमें 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...