पासवा ने दो हजार से अधिक छात्रों को किया सम्मानित, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव उपस्थित रहे 

रिपोर्टः शशांक शेखर/ न्यूज 22स्कोप

हजारीबागः प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा शनिवार को पैराडाइज रिसॉर्ट में जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में एक साथ 2 हजार से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सीबीएसई,आईसीएसई और जैक बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं तथा 12वीं की परीक्षाओं के टॉपर और 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को राज्य के वित्त मंत्री व पासवा के मुख्य संरक्षक डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, राष्ट्रपति पुरस्कार अवॉर्डी फलक फातिमा, पासवा उपाध्यक्ष बिपिन कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव वा अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

झारखंड में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में किसी एक जिले में एक साथ 2 हजार से अधिक प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं तथा 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले 10वीं और 12वीं दोनों के टॉपरों को नगद राशि और मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि 80% तथा उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले भर से 100 से अधिक प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर भी मौजूद थे जिन्हें मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

हजारीबाग में पासवा ने दो हजार से अधिक छात्रों को किया सम्मानित

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव उपस्थित रहे 

इस मौके पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि पासवा की ओर से इस तरह का आयोजन कर जिले के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रुप से वैसे प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करना है जो टॉप तो नहीं कर सके किन्तु उनमें भी प्रतिभा छिपी हुई है और उनकी सफलता को किसी मायने में कम नहीं आंका जाना चाहिए और वह बच्चे भविष्य में आगे चलकर नए कीर्तिमान गढ़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में टॉपर तो सम्मानित होते हैं लेकिन विभिन्न कारणों से जो विद्यार्थी कुछ अंक लाने से टॉपर बनने से चूक जाते हैं उनको हौसला भी बढ़ाना आवश्यक है ताकि भविष्य में वह बच्चे भी टॉपर बन सकें।

Saffrn

Trending News

बोकारो से लापता नाबालिग पुरी से सकुशल बरामद, पुलिस ने सुलझाई...

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने बालीडीह थाना क्षेत्र से रहस्यमय हालात में लापता हुए एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है; वह ओडिशा...

लालू यादव के आवास पर हुए लौंडा नाच पर भगवान कुशवाहा...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व...

बोकारो में चल रहा था ‘सीक्रेट बिजनेस’, पुलिस की दबिश से...

Bokaro News: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, बोकारो पुलिस ने भारी मात्रा में इंडियन-मेड फॉरेन लिकर (IMFL) और बीयर...

ऑपरेशन मुस्कान : मोतिहारी पुलिस ने 108 खोए-चोरी हुए मोबाइल किया...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस...

बिहार सरकार की तरफ से 16 अफसरों को बड़ा तोहफा, दिया...

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का दर्जा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img