Advertisement
Advertisement

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर सम्राट चौधरी ने क्या बताया?

Rural Development Department, Patna

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि कार्यक्रम के दौरान बिहार को कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं। साथ ही राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए देश के उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन यानी MoU पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है। बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री को राज्य आने का निमंत्रण दिया गया है।

NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर वैशाली में होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर बिहार में एनडीए सरकार के एक साल के कार्यकाल और इस दौरान किए गए कामों को सामने रखा जाएगा। साथ ही सरकार की आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी जा सकती है।

उद्योगपतियों के साथ MoU होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने को लेकर देश के कई उद्योगपति दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इनमें से कई कारोबारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इस दौरे के दौरान राज्य में निवेश से जुड़ी कई घोषणाएं हो सकती हैं और उद्योगपतियों के साथ MoU पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। मुख्यमंत्री इससे पहले नवंबर 2026 तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य हासिल करने की बात कह चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान होने वाले संभावित समझौतों को राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, प्रस्तावित MoU और घोषणाओं का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

सम्राट चौधरी बोले- NDA में कोई मतभेद नहीं

मुख्यमंत्री ने एनडीए में किसी तरह के मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर काम कर रहे हैं। उनका यह बयान विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद गठबंधन के भीतर तालमेल को लेकर उठे सवालों के बीच आया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा, जदयू समेत एनडीए के अन्य घटक दल तैयारियों में जुटे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए सरकार अपने एक साल के कामकाज की उपलब्धियां और बिहार के विकास को लेकर आगे की योजनाएं भी लोगों के सामने रखेगी।

बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने पर PM की तारीफ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नियमित रूप से सीमाओं पर तैनात जवानों के बीच समय बिताते हैं। मुख्यमंत्री ने बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ मिली उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री वहां जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भी बस्तर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव में कमी और विकास की नई राह पर आगे बढ़ने का उल्लेख किया था। उन्होंने सुरक्षा बलों के बलिदान, सेवा और देश के प्रति समर्पण को नमन किया था।

यह भी पढ़ें: Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप, अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या-क्या होगा खास?

Commercial Advertisment

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...