रिपोर्टः चुमन कुमार/ न्यूज 22स्कोप
- एशिया गेम प्रतियोगिता में अमन फैजल ने रचा इतिहास
बोकारोः थाईलैंड में आयोजित एशिया गेम प्रतियोगिता में अमन फैजल (13) ने रोप स्किपिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. गोल्ड मेडल जीत कर अमन ने अपने जिला और राज्य के साथ देश को गौरवान्वित किया है. गोल्ड मेडल लाने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. अमन फैजल की वापसी के बाद सभी मोहल्ले और रिश्तेदारों ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ अमन फैजल का स्वागत किया. पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. प्रतियोगिता के लिए जिले से 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ था. अमन फैजल चास के भरा का रहने वाला है और 9वीं क्लास का स्टूडेंट है. उनके पिता का नाम नईम अख्तर जो यूथ कांग्रेस के नेता व बीएसएल कर्मी भी है.

















