MADHYA PRADESH : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड को दूसरा गोल्ड मिला है. इस बार भी गोल्ड एथलेटिक्स खिलाड़ी आशा किरण बारला ने 8 सौ मीटर दोड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है.
मध्य प्रदेश में आयोजित युथ गेम्स के 8 सौ मीटर दौड़ की स्पर्द्धा में आशा ने पहला स्थान प्राप्त किया है. आशा किरण ने स्पर्धा की शुरुआत से बनाए बढ़त को जारी रखते हुए 02ः 07ः 37 समय के साथ जीत दर्ज की.

खेलो इंडिया: एक माइक्रो सेकंड से आशा नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने से चूकीं
हालांकि एक माइक्रो सेकंड से आशा नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गयीं.
शुक्रवार को भी आशा ने 15 सौ मीटर की स्पर्धा को जीत
गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इससे पहले खेलो इंडिया यूथ गेम 2017 में एक गोल्ड,
2018 में 3 गोल्ड, 2019 में एक गोल्ड, 2021 में सिल्वर जीता है. 30 जनवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले इस यूथ गेम्स में आशा अब तक दो गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है.
एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी आशा
यूथ गेम्स में दो गोल्ड जीतने के बाद आशा किरण बारला
अब एशियन गेम्स की तैयारी में फोकर करेंगीं.
उन्होंने उपनी इस जीत को झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि बताई है.
साथ ही अपनी इस जीत का श्रेय उन्होंने कोच को बताया है.
साथ ही उन्होंने कहा कि अब वो अपना पूरा ध्यान एशियन गेम्स के लिए लगाएंगी.
- Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब; निवेशकों के 10 लाख से ज्यादा आवेदन
- Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत; गुस्साई भीड़ ने लगाई आग
- Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक की गोली मारकर हत्या, दो हिरासत में
- Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार
- Chaibasa Accident: चाईबासा में बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, मुआवजे के लिए NH-75 जाम

















