रिपोर्टः शशांक शेखर/ न्यूज 22स्कोप
- कांवरियों की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त
हजारीबागः जिले के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरातफरी का माहौल देखा गया. जब हजारीबाग इचाक के दर्जनों लोग जो कि बाबा नगरी देवघर से जलाभिषेक कर वापस हजारीबाग लौट रहे थे तथा उनकी गाड़ी बरकट्ठा के गोरहर थाना में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में दर्जनों से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं एक व्यक्ति नंदलाल रविदास का इलाज के दौरान सदर अस्पताल हजारीबाग में मौत भी हो गया. जानकारी के अनुसार गाड़ी में कुल 23 लोग सवार थे.
कई घायल, एक की मौत
जानकारी के अनुसार बरकट्ठा के गोरहर थाना अंतर्गत तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर वाहन कांवरियों से भरी हुई पिकअप वैन को अपने चपेट में ले लिया. जिसमें दर्जनों से अधिक लोग घायल हुए हैं. जिनका प्राथमिक उपचार बरकट्ठा के सीएचपी अस्पताल में करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया. जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति नंदलाल रविदास की मौत हो गई है. वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी नेता बटेश्वर मेहता सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ना यह डॉक्टर है नहीं घायलों का उचित इलाज किया जा रहा है. उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को भी जिम्मेवार ठहराया. मृतक परिवार के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है.

















