Advertisment

Giridih में शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी हादसे का शिकार, चार लोग घायल

गिरिडीह. जिले में शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी हादसे का शिकार हो गयी। इसमें दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में दुल्हन के दोनों पैर टूट गये हैं।

Giridih में हादसे में चार घायल

जिले के जमुआ देवघर मुख्य मार्ग स्थित पतरवा के पास एक शादी समारोह से लौट रहे थे। गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग बैठे थे, लेकिन अचानक से गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल डिवाइडर को तोड़ते हुए 15 फीट गहरा खाई में जा गिरी, जिसमें दुल्हन के दोनों पैर टूट गये। वही तीन लोग घायल हो गये।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को फोन करके सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई। इसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे गिर गई।

Giridih से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...

Flight Update: खराब मौसम का असर, कोलकाता से रांची आने वाली...

रांची में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखा। कोलकाता से आने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द हुई, जबकि दिल्ली से आने वाली...

Railway Update: रांची मंडल की तीन पैसेंजर ट्रेनों का बदला समय,...

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के चलते रांची रेल मंडल की तीन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया...