रायडीह में 31 गोवंशीय पशु के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक ट्रक और स्कॉर्पियो भी जब्त

रिपोर्टः अमित राज/ न्यूज 22स्कोप

रायडीह: गुमला जिले के रायडीह थाना में 31 गोवंशीय पशु के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। साथ ही साथ एक स्कॉर्पियो और एक ट्रक भी जब्त हुआ है। इस बारे में सर्किल इंस्पेक्टर बैजु उरांव ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को थाना प्रभारी रायडीह को गुप्त सूचना मिली थी की एक ट्रक में अवैध गोवंशीय पशुओं को वध करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की ओर से रायडीह होते हुए लोहरदगा की ओर ले जाया जा रहा है। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए छापेमारी दल का गठन करके एक ट्रक और स्कॉर्पियो को जब्त किया गया। उसमें सवार लोग भाग निकले‌। जबकि ट्रक चालक इकबाल अंसारी पकड़ा गया। ट्रक की जांच करने पर उसमें 31 गोवंशीय पशु थे‌। जिन्हें जब्त करके रायडीह थाना लाया गया और ग्रामीणों के बीच में जिमी नामा के साथ बांट दिया गया।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...