जीबीएम कॉलेज के नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का हुआ उद्घाटन

रिपोर्टः आशीष कुमार/ न्यूज 22स्कोप

  • जीबीएम कॉलेज के नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का हुआ उद्घाटन – उद्घाटन समारोह में डॉ कुमार ने भविष्य में भी कॉलेज के निर्माण कार्य में सहयोग देते रहने का दिया आश्वासन

गयाः गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय के नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन गया शहर के लोकप्रिय नेता

पूर्व मंत्री-सह-नगर विधायक, बिहार सरकार एवं बिहार विरासत विकास समिति के सभापति डॉ प्रेम कुमार,

प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके, नारियल फोड़कर तथा फीता काट

करके किया। इस अवसर पर डॉ कुमार ने उद्घाटन शिलापट्ट का अनावरण भी किया। डॉ कुमार तथा अन्य

अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया तिलक लगा करके किया गया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम का संचालन कर रही अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के नेतृत्व में

हारमोनियम पर छात्रा नमन्या, प्रगति आदि द्वारा प्रस्तुत महाविद्यालय कुलगीत तथा स्वागत गीत की सुमधुर प्रस्तुति से

हुआ। डॉ. प्रेम कुमार, प्रधानाचार्य प्रो.

अशरफ़ तथा अन्य अतिथियों ने सम्मिलित रूप से पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन

के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत पुस्तकालय भवन का निर्माण

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. जावैद अशरफ़, बर्सर डॉ सहदेव बाउरी, संगीत विभागाध्यक्ष डॉ नूतन कुमारी

एवं नैक समन्वयक डॉ. शगुफ्ता अंसारी ने मुख्य अतिथि डॉ प्रेम कुमार तथा अन्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ,

कॉलेज पत्रिका ‘गरिमा’ तथा कॉलेज डायरी प्रदान किया। स्वागत वक्तव्य में प्रधानाचार्य ने समस्त कॉलेज परिवार

की ओर से डॉ प्रेम कुमार के स्नेह तथा सहयोग के प्रति हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र

विकास योजना के तहत डॉ कुमार के सौजन्य से प्राप्त धनराशि से ही पुस्तकालय भवन के निर्माण का कार्य संभव

हो सका। प्रधानाचार्य ने कॉलेज की अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए यह उम्मीद जतायी कि आगे भी

डॉ कुमार का सहयोग कॉलेज परिवार को मिलता रहेगा तथा छात्राओं की सुविधा को ध्यान में

रखते हुए नये भवन निर्माण कार्य होते रहेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम कुमार ने प्रो अशरफ़ तथा कॉलेज के टीचर्स की लगन तथा

कर्मशीलता की प्रशंसा करते हुए कॉलेज में अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने हेतु यथासंभव सहयोग देने का

आश्वासन दिया। उन्होंने जीबीएम कॉलेज को गया शहर का अत्यंत सक्रिय तथा सफल शिक्षण संस्थान ठहराते हुए

छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रकृति संरक्षण तथा महिलाओं के सर्वांगीण कल्याण पर भी डॉ कुमार

ने अपने भाव प्रकट किये। कार्यक्रम समन्वयक- सह-मीडिया प्रभारी डॉ रश्मि ने बतलाया कि कार्यक्रम के

उपरांत डॉ प्रेम कुमार द्वारा जीबीएम कॉलेज परिसर तथा चित्रगुप्त मध्य विद्यालय प्रांगण में

पौधरोपण अभियान के तहत उपयोगी पौधे भी लगाये गये।

समारोह में आगंतुक अतिथियों में देवानंद पासवान, प्रेम सागर, अमित लोहानी, धीरू कुमार, गोपाल चंद्रवंशी,

सुरेंद्र यादव, अमित कुमार के अतिरिक्त प्रो अफ्शाँ सुरैया, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ नगमा शादाब, डॉ जया चौधरी,

डॉ प्यारे माँझी, डॉ पूजा, डॉ पूजा राय, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ अमृता कुमारी घोष, कृति सिंह आनंद,

डॉ शिल्पी बनर्जी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ फरहीन वज़ीरी, बनीता कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी,

डॉ सुरबाला कृष्णा, अभिषेक कुमार, भोलू, रौशन कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार,

सुरेन्द्र कुमार, मीरा देवी की भी उपस्थिति रही।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...