पति के सामने ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जबरन घर में घुसे थे आरोपी, एक गिरफ्तार

रिपोर्टः राकेश/ न्यूज 22 स्कोप

अररियाः जिले के नरपतगंज में तीन युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना शनिवार रात को बताई जाती है। आरोपियों ने महिला के पति को खूंटे से बांधकर पिटाई करते हुए उनके सामने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने मौके पर से ही एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपितों में खाबदह पंचायत के राजा कुसियेत पिता सत्यनारायण कुसयेत, राजेश पासवान पिता महजलाल पासवान और अजीत कुसयेत पिता विनोद कुसयेत है। तीनों शनिवार की रात सोए अवस्था में घर में घुसकर महिला के पति को खूंटे से बांधकर एक एक कर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना का विरोध करने पर पति के साथ मारपीट भी की गई। लेकिन उनके चिल्लाने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा होकर एक आरोपी राजा पासवान को दबोच लिया. जिसके बाद नरपतगंज थाना पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया। जिसे पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है, वहीं अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...