Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने वालों को राहत, पटना समेत बिहार के कई स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली

छठ महापर्व के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। जानें ट्रेन नंबर और रूट।


Chhath Special Train रांची:Chhathमहापर्व समाप्त होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में काम-धंधे के लिए लौटने वाले प्रवासी यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। पटना जंक्शन समेत राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, सहरसा और अन्य स्टेशनों से देश के अलग-अलग शहरों के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों में अब भी सीटें उपलब्ध हैं।

Chhath Special Train: दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, इन रूटों पर राहत

छठ के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रखा है। इनमें दिल्ली, आनंद विहार, नयी दिल्ली, हावड़ा, सियालदह, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़, फिरोजपुर, अजमेर, जोधपुर और अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा भागलपुर, आसनसोल, टाटानगर और खुर्दा रोड के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं। पटना, दानापुर, पाटलिपुत्र, बक्सर, सहरसा और शेखपुरा से इन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

दिल्ली और आनंद विहार के लिए प्रमुख स्पेशल ट्रेनें:

  • 05575 सहरसा-आनंद विहार

  • 02397 शेखपुरा-आनंद विहार

  • 03257 दानापुर-आनंद विहार

  • 03293 पटना-आनंद विहार

  • 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार

  • 04089 दानापुर-नयी दिल्ली

  • 04087 पटना-नयी दिल्ली

  • 04067 पटना-नयी दिल्ली

  • 03231 दानापुर-आनंद विहार

Chhath Special Train: ठसाठस होकर दिल्ली रवाना हुई संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पटना जंक्शन पर उमड़ी भीड़

छठ महापर्व के समापन के बाद सोमवार को पटना जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रवासी बिहारियों की कर्मस्थली की ओर वापसी शुरू होने के साथ ही दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव रहा।

शाम पांच बजे के बाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेन ठसाठस भरी हुई दिल्ली के लिए रवाना हुई। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे की ओर से पूर्वी भारत के विभिन्न शहरों के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं। इनमें पटना-खुर्दा रोड, पटना-हावड़ा, पटना-सियालदह, पटना-आसनसोल, बक्सर-टाटा और पटना-भागलपुर रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं:

  • 03230 पटना-खुर्दा रोड

  • 02024 पटना-हावड़ा

  • 03136 पटना-सियालदह

  • 03512 पटना-आसनसोल

  • 08184 बक्सर-टाटा

  • 03432 पटना-भागलपुर

Chhath Special Train: यात्रियों की भीड़ पर रेलवे सख्त, टिकट वालों को ही स्टेशन में प्रवेश

छठ के बाद बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के जीएम डिंपी गर्ग ने खुद कमान संभाली है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में दानापुर समेत पांचों रेल मंडलों का दौरा कर यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

जीएम ने दानापुर, राजेंद्रनगर, समस्तीपुर, सहरसा और जयनगर समेत कई प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर में उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया जाए, जिनके पास यात्रा का वैध टिकट है।

दूसरी ओर, दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार और सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने भी पटना जंक्शन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। यात्रियों की भीड़ सामान्य होने के बाद ही इसकी बिक्री दोबारा शुरू होगी।

डीआरएम के अनुसार, यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित आगमन समय से 20 मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जा रही है।

Chhath Special Train: उत्तर-पश्चिम भारत के लिए भी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और परिचालन

बिहार से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। पटना और दानापुर से चंडीगढ़, फिरोजपुर, अजमेर, जोधपुर, महोबा और अहमदाबाद के लिए ट्रेनें चलायी जा रही हैं।

इनमें प्रमुख ट्रेनें हैं:

  • 04511 पटना-चंडीगढ़

  • 04615 पटना-फिरोजपुर

  • 09602 पटना-मदार जंक्शन (अजमेर)

  • 04814 दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर)

  • 09344 दानापुर-डॉ. आंबेडकर नगर

  • 03227 पटना-अहमदाबाद

Chhath Special Train: डीडीयू-पटना-किउल रूट से भी गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

डीडीयू-पटना-किउल रेलखंड से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी जारी है। इन ट्रेनों के जरिये बिहार के यात्रियों को राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और असम की ओर जाने में सुविधा मिलेगी।

प्रमुख ट्रेनें और परिचालन की निर्धारित अवधि:

  • 09033 उधना-मालदा टाउन : 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार

  • 03437 मालदा टाउन-हरिद्वार : 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार

  • 03438 हरिद्वार-मालदा टाउन : 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार

  • 09401 अहमदाबाद-मालदा टाउन : 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार

  • 09402 मालदा टाउन-अहमदाबाद : 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार

  • 09709 खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता : 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार

  • 09710 कोलकाता-खातीपुरा : 18 नवंबर तक

  • 09711 खातीपुरा-कामाख्या : 20 नवंबर तक

  • 09712 कामाख्या-खातीपुरा : 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार

 

 

Commercial Advertisment

Ranchi Crime News: छठ पर बंद घरों को चोरों ने बनाया...

रांची में छठ महापर्व के दौरान बंद घरों में चोरी की दो बड़ी वारदात हुईं। नामकुम में गृह सचिव के बॉडीगार्ड के घर और...

Jharkhand SIR: झारखंड में 17.55 लाख मतदाता मामलों का निपटारा बाकी,...

झारखंड में SIR के तहत 17.55 लाख मतदाता मामलों का निपटारा बाकी है। निर्वाचन आयोग 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष...

JEE Main 2027: आधार कार्ड और 10वीं मार्कशीट में नाम अलग...

 JEE Main 2027 में आधार और 10वीं की मार्कशीट में नाम की स्पेलिंग अलग होने पर आवेदन रद्द नहीं होगा। NTA ने आवेदन, करेक्शन...