गुमला: रांची के दलादली चौक के समीप माकपा नेता सुभाष मुंडा की नकाबपोश अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने के विरोध में गुरुवार को माकपा सहित तमाम आदिवासी संगठनों ने एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो के ब्लॉक चौक के समीप लगभग 10 मिनट के लिए सड़क जाम कर दिया। साथ ही जामकर्ताओ ने सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भरनो के आदिवासी नेता मुकेश उरांव ने हेमंत सरकार के विरोध ने नारे बाजी करते हुए कहा की राज्य के राजधानी सहित सभी जगहों पर लगातार हो रही हत्या व अपराधिक घटनाओं में पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम रही है, साथ ही राज्य सरकार से मांग किया कि हम आदिवासियों को सुरक्षा मुहैया कराया जाय और सुभाष मुंडा के हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। वहीं सड़क जाम की सूचना पर सीओ संजीव कुमार और थानेदार कृष्ण कुमार तीवारी ने जामकर्ताओ को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवा लिया।
माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या का विरोध प्रदर्शन किया
Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...
Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...
Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...
Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...
Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...
जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...


















