सुभाष मुंडा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी करे सरकार- सुदेश महतो

रांची: बुधवार देर शाम नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलादली चौक में माकपा नेता सुभाष मुंडा की निर्मम हत्या पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने गहरा दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि- “राजधानी रांची के व्यस्त इलाकों में से एक दलादली चौक में अपराधियों द्वारा युवा आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की हत्या की घटना इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि राज्य में कानून व्यवस्था कितनी बदहाल हो गयी है। सरकार अपराधियों को चिन्हित करते हुए अबिलम्ब गिरफ्तार करे और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच भी कराए।”

आदिवासियों के हित की बात करने वाली सरकार, सुरक्षा देने में भी विफल

आपराधिक घटनाएं राजधानी रांची और पूरे राज्य में आए दिन हो रही है। आदिवासियों के हित की बात करने वाली सरकार आदिवासियों को सुरक्षा देने में भी विफल है। आदिवासियों की जमीन पर जबरन कब्जा या आदिवासियों के हक़ को मारने की बात हो राज्य के अलग अलग जगहों से ऐसी खबरें रोजाना आती है। रांची समेत पूरे राज्य में चोरी, छिनतई, लूट, हत्या, गोली चलने, अपहरण जैसी घटनाएं बहुत बढ़ गयी है।

राज्य में कानून व्यवस्था ठप, आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही

राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद है जिस वजह से आज आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अपराध नियंत्रण पर पुलिस अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश के बाबजूद अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ अखबारों में सुर्खियां बटोरने के लिए बैठक करते हैं। जिस पुलिस का काम जनता की सेवा का होना चाहिए था आज वो पुलिस उगाही करने में मग्न है। राज्य की इस लाचार कानून व्यवस्था का श्रेय सिर्फ और सिर्फ राज्य सरकार को जाता है। सरकार ने सभी अधिकारियों के अचनरण को बदल दिया है।

 

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img