Shocking : 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, हत्या

 बेगूसराय से मनोहर कुमार सिंह

बेगूसराय: बच्ची के साथ दुष्कर्म – बेगूसराय में दरिंदगी का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है जहां एक 10 वर्षीय बच्ची को बहसी दरिंदों ने पहले अपने कब्जे में ले लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसकी हत्या कर घर के ही बेसमेंट में छिपा दिया ।

काफी खोजबीन के बाद बीती रात पुलिस ने शव को बरामद किया है तथा संदेह के आधार पर तीन आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा- 1 पंचायत के छोटकुट गांव की है । मृतक नाबालिक बच्ची की पहचान राजेश कुमार सिंह की पुत्री मीठी कुमारी के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि मीठी कुमारी 24 जुलाई को मेहंदी तोड़ने के लिए निकली थी और फिर उसी वक्त दरिंदों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बच्ची के साथ दुष्कर्म

परिजनों के अनुसार पड़ोस में रहने वाले गुड्डू सिंह, ओम कुमार एवं उनके नौकर ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपियों ने बच्ची के शव को घर के ही बेसमेंट में छुपा दिया था और जब लोगों ने खोजबीन की तथा पुलिस को इसकी सूचना दी तब डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से शव को बरामद किया गया।

बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है । हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले रखा है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है।

 

Saffrn

Trending News

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा- अमानक बीज बेचने वाली कंपनियों...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज मीठापुर स्थित कृषि भवन में बीज विश्लेषण और राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र...

Jharkhand News: झारखंड सूचना आयोग में बड़ी नियुक्ति! अनुज सिन्हा समेत...

Ranchi News: झारखंड में लंबे समय से लंबित राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल संतोष...

मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, स्कार्पियो से भारी...

आरा : भोजपुर के जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

मुख्यमंत्री से Google India के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आज बिहार भवन नई दिल्ली में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक...

RJD सुप्रीमो लालू यादव बिना सुरक्षा घर से निकले, पटना की...

पटना : पटना में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को हैरान कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img