बाघमारा में 13 दिनों से लापता दो साल की बच्ची का क्षत-विक्षत मिला शव

बाघमारा. जिले के तोपचाची थाना क्षेत्र की लापता दो साल की बच्चा की शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। बच्ची 17 फरवरी को लापता हो गई थी। वहीं घटना से बच्ची के परिजन आक्रोशित है। पुलिस को शव उठाने से परिजनों ने रोक दिया है।

बताया जा रहा है कि राजगंज थाना क्षेत्र के बरडार नाला के पास आज लापता बच्ची का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पाकर बच्ची के परिजन भी मौके पर पंहुचे। परिजनों ने बच्ची की हत्या का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया है।

बाघमारा में लापता बच्ची का मिला शव

जानकारी के अनुसार, बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने तोपचांची थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगायी थी। बच्ची की खोज को लेकर पुलिस प्रयास कर रही थी। इस बीच आज मासूम बच्ची का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया।

घटनास्थल पर तोपचांची व राजगंज पुलिस ग्रामीणों को शांत करवाने का प्रयास कर रही है। आशंका जतायी जा रही है कि बच्ची की हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया होगा। बच्ची की हत्या किसी धारदार हथियार से करने की आशंका है। वहीं बच्ची के चाचा का कहना है लापता बच्ची का शव मिल गया। लेकिन 13 दिन में पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा।

बाघमारा से सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...