मोहर्रम की तैयारियों में जुटा पटना प्रशासन, एडीजी मुख्यालय की तरफ से मिले कई दिशा-निर्देश

पटना : मोहर्रम की तैयारियों में जुटा पटना प्रशासन-  बिहार में मोहर्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 29 जुलाई को मोहर्रम मनाया जाएगा। बड़े से लेकर छोटे इमामबाड़े में ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है।

मोहर्रम की तैयारियों में जुटा पटना प्रशासन

एडीजी मुख्यालय जीएस गंगवार ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। सीसीटीवी और ड्रोन से जुलूस पर निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ बांड भरवाने का निर्देश दिया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 24 कंपनियां, 7790 ट्रेनी कॉन्स्टेबल के अलावा होमगार्ड के 4500 बलों के साथ केंद्रीय पुलिस बल की छह कंपनियां भी लगाई गई है। बता दें कि मोहर्रम को लेकर प्रशासन की तरफ से बड़ी तैयारी की गई है। साथ ही पुलिस फ्लैग मार्च भी कर रही है।

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, कई निर्देश जारी, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...