अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा 25 हजार का संबल

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की 5.65 लाख से अधिक इंटर उत्तीर्ण छात्राओं के बैंक खातों में 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की जाएगी, जिससे छात्राएं उच्च शिक्षा जारी रख सकें। इस योजना को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा 700 करोड़ की राशि प्रदान की गई है।

बिहार की बेटियों को सरकार का बड़ा उपहार

प्रोत्साहन राशि मिलने के पश्चात उत्साहित होकर लाभार्थी छात्राओं ने कहा कि बिहार सरकार ने नौवीं से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने में आर्थिक संबल प्रदान किया छात्राओं ने कहा कि पहले आर्थिक कठिनाइयों के कारण अनेक परिवारों में इंटरमीडिएट के बाद बेटियों की पढ़ाई जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता था। लेकिन राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं ने इस स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया है।

लाभार्थियों ने क्या कहा

वहीं छात्रा रौशनी कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली 25 हजार रुपए से हम कॉलेज में फीस के साथ अपने लक्ष्य को पूरा करने की योजना बना सकते हैं। छात्रा प्रियंका कुमारी ने कहा कि बिहार में महिलाओं को सशक्त व प्रभावशाली बनाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजना की शुरूआत की है। जिसमें कन्या उत्थान का बड़ा योगदान रहा है। इसके लिए सरकार का हम बेहद धन्यवाद करती हूं। जबकि छात्रा मानसी कपूर ने कहा कि 3.25 हजार की राशि मिलने के बाद हम छात्राओं के हौसले को नया पंख हासिल हुआ है। अब दुनिया के सामने बिहार की बेटी की प्रतिभा को देखने का मौका मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बेहद आभार।

यह भी पढ़े : Helicopter से बिहार दर्शन, पर्यटन को मिली नई रफ्तार

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...