फारबिसगंज स्थित MBIT इंजीनियरिंग कॉलेज हो गया नीलाम

अररिया : फारबिसगंज स्थित एमबीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज नीलाम हो गया है। ई नीलामी प्रक्रिया के तहत अब इसका स्वामित्व आरके रूंगटा चेरिटेबल ट्रस्ट ने हासिल किया है। इस बात की जानकारी आरके रूंगटा चेरिटेबल ट्रस्ट के सीईओ निशिकांत दास गुरु ने दी। उन्होंने बताया कि एमबीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के नीलामी की प्रक्रिया पिछले दो बार हो चुकी थी। लेकिन इसमें किसी ने भाग नहीं लिया था। लेकिन तीसरी नीलामी में आरके रूंगटा चरेटिबल ट्रस्ट ने भाग लिया। ये नीलामी की प्रक्रिया ऑनलाइन हुई थी। इसमें सिर्फ हमारे ट्रस्ट ने भाग लिया था। और सरकार के द्वारा निर्धारित की गई राशि के साथ सारी प्रक्रिया को पूरी करते हुए 15 करोड़ 50 हजार में इस नीलामी को अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस के रजिस्ट्रेशन के 15 लाख 510 रुपए भी जमा कर दिए गए हैं। ट्रस्ट के सीईओ ने बताया कि अब सिर्फ इसका पोजीसन मिलना बांकी है। जिसके लिए सरकार की ओर से हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी डीएम, एसपी, फारबिसगंज एसडीओ, सीओ, थाना अध्यक्ष और बियाडा के अधिकारी को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहेगी तो वहां पर पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी हमारे कॉलेज में जगह दी जाएगी जिसमें सारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

https://22scope.com/newly-constructed-library-building-of-gbm-college-inaugurated/

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...