हो जाइए सावधान अब राजधानी की सबसे बड़ी अस्पताल रिम्स भी नहीं है सुरक्षित

मुर्शिद आलम

रांची: रिम्स भी नहीं है सुरक्षित– चोरी,छिनतई लूट पाट जैसे मामले आए दिन देखने को मिलती है वही सुबे का अस्पताल रिम्स जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग इलाज करवाने आते हैं इस उम्मीद में आते है कि उनका इलाज बेहतर होगा  लेकिन इलाज के बाद क्या उनके वाहन और निजी समान सुरक्षित है? इसका जवाब किसी के पास नहीं है रिम्स मे

चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह अब रिम्स परिसर के गाड़ियों को भी नही बक्च रहे हैं परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ी हो रही है आए दिन बाइक चोरी की घटना सामने आ रही है जिसे लेकर लगातार कंप्लेन भी किया जा रहा है।

रिम्स भी नहीं है सुरक्षित
रिम्स भी नहीं है सुरक्षित

इधर लोगों की बात करें तो उनका साफ तौर पर कहना है कि आए दिन गाड़ी चोरी होती है उसके बाद कंप्लेन किया जाता है लेकिन उस गाड़ी का आज तक पता नहीं चल पाता है। कई बार पेशेंट के रूप में भी चोर गाड़ी को चुराने आते हैं पार्किंग की व्यवस्था तो है लेकिन सुरक्षित नहीं। इसे लेकर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि जो लोग इलाज करवाने आते हैं उनकी गाड़ियां सुरक्षित रहे।

रिम्स भी नहीं है सुरक्षित

मामले में सदर डीएसपी प्रभात रंजन ने रिम्स के डॉक्टरों के साथ मिलकर बैठक की, बैठक में कई अहम बाते सामने आई जहां सबसे ज्यादा मामला बाइक चोरी का देखने को मिला। डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि बाइक चोरी का मामला आए दिन हमें सुनने को मिलता है जिसे लेकर डॉक्टरों के साथ रिम्स परिसर का निरीक्षण किया गया है। वही रिम्स के सहयोग से अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए असामाजिक तत्व पर नकेल कसी जाएगी, वहीं सिविल ड्रेस में भी कई पुलिस बल तैनात किए जाएंगे जिससे परिसर में आने जाने वाले सभी व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा सके।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...