सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में पीजी विषयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई से शुरू

रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में पीजी विषयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई से शुरू होगा. इसके तहत 27 पीजी कोर्स के 726 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा.

इसमें सीयूईटी के स्कोर के आधार पर संस्थान द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसके बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. बताते चलें सीयूईटी पीजी के स्कोर के तहत देशभर के 197 यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स में नामांकन ले सकेंगे.

इसमें 39 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 45 स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी 10 गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट और 103 अन्य प्राइवेट व डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल है. सीयूईटी पीजी

की परीक्षा इस साल दो फेज में आयोजित की गई थी. पहला फेज 5 जून से 17 जून तक और दूसरा फेज 22 जून से जुलाई के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें झारखंड से 36,251 छात्रों ने विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे.

वहीं, संत जेवियर कॉलेज रांची के 12 पीजी कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित है, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसमें सभी विषयों को मिलाकर लगभग 600 सीटें हैं.

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...