Breaking : लालगंज के एक्सिस बैंक में बड़ी लूट

पटना : बिहार के वैशाली से एक बड़ी खबर आ रही है। वैशाली के लालगंज के एक्सिस बैंक में बड़ी लूट हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक करोड़ रुपए की लूट की गई है। पांच की संख्या में बैंक में घूसे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस के साथ-साथ वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए हैं। भीड़ भाड़ वाले तिनपुलवा चौक के नजदीक की घटना बतायी जा रही है।

आपको बता दें कि वैशाली जिले के लालगंज स्थित तिनपुल्वा चौक पर एक्सिस बैंक में बड़ी लूट हुई है इस लूट की बड़ी वारदात को बदमाशों ने बड़ी ही शांति से अंजाम दिया और चलते बने।बैंक में घुसते ही बदमाशों ने बैंक के सीसी कैमरे को तोड़ दिया।इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया। हालाकि बदमाशों की संख्या कितनी थी कितने बाइक पर आए थे किस किस के हाथ में हथियार था इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार और मुजफ्फरपुर आईजी पंकज सिन्हा मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए है।बैंक के अंदर बैठी पुलिस टीम घटना को लेकर एक एक बिंदु पर पड़ताल कर रही है।इस घटना से लालगंज तिनपुलवा चौक पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।हैरत की बात तो यह है कि लालगंज में कल तीजा पर्व मनाया गया जिसको लेकर डीएम एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला लालगंज में ही मौजूद था बावजूद इसके सुबह अपराधियों ने लुट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

वहीं पुलिस आसपास के दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया यह भी जा रहा को बदमाशों ने लूट के दौरान सीसी टीवी के हार्ड डिस्क को भी अपने साथ ले गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बैंक खुलते ही वहां दो से अधिक की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने बैंक को लूट लिया। कुछ कर्मचारियों ने बताया की वे लोग फील्ड से अभी आए ही हैं उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।

इस घटना को लेकर एक बात सबसे चौंकाने वाला है कि लालगंज में बीती रात मोहर्रम के बाद तीजा का आयोजन किया गया था। जिसमें डीएसपी डीडीसी, एसपी,डीएम से लेकर जिले तमाम बड़े पदाधिकारी रात में मौजूद थे। बावजूद बेखौफ बदमाशों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनती दे डाली है।

https://22scope.com/40-lakh-looted-from-cash-van-in-broad-daylight-at-weapon-point/

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...