सासाराम : अपराध नियंत्रण सुरक्षा विधि-व्यवस्था को लेकर रोहतास जिला में ओपी तथा टीओपी स्थापना को लेकर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र में रोहतास एसपी विनीत कुमार ने कई जगह का निरीक्षण किए। सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय और इंस्पेक्टर एसके सिन्हा सहित जिला मुख्यालय के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एसपी विनीत कुमार ने जानकारी दिए की रोहतास जिले में करीब दर्जनभर जगहों पर ओपी तथा टीओपी खोले जाने हैं। जिसको लेकर सासाराम में विभिन्न स्थान का निरीक्षण किया गया। रोहतास एसपी विनीत कुमार ने सबसे पहले प्राचीन महावीर मंदिर शेरशाह टॉम सागर चलानिया वेदा आदि कई जगह का निरीक्षण किए।
उन्होंने आम जनों से अपील की है कि जहां ओपी तथा टीओपी की जरूरत महसूस हो वहां पर किराए पर मकान भी पुलिस को उपलब्ध करा सकते हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 15 अगस्त से जिले में कई जगहों पर ओपी तथा टीओपी शुरू किया जाएगा। जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
https://22scope.com/rohtas-sp-launched-night-special-operation-88-criminals-arrested/
दयानंद तिवारी की रिपोर्ट






