रोहतास एसपी ने चलाया रात्रि अभियान, 88 अपराधी गिरफ्त में

ROHTAS: सासाराम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आधी रात को रोहतास एसपी आशीष भारती अपराधियों और शराबियों के

धर-पकड़ के लिए स्वयं सड़क दिखे और इसका नतीजा रहा कि इस हड़कंप के बीच 88 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

रोहतास एसपी आशीष भारती के मौजूदगी में चले यह रात्रि विशेष अभियान में रोहतास जिला के विभिन्न जगहों से 88 अपराधियों,

शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें हत्या सहित विभिन्न मामले के आरोपित भी शामिल रहे.

गौरतलब हो कि पूरे शाहबाद प्रश्रेत्र सहित आसपास के कई जिले के अलावे रोहतास में

अब तक सबसे अधिक गिरफ्तारी हुई है

जो रोहतास पुलिस के बेहतर अभियान के प्रमाण हैं कि पूरे बिहार में गिरफ्तारी के

मामले में दूसरे रैंकिंग में रोहतास है.

खनन अपराधी शराब माफिया हत्या सहित अन्य मामले में रोहतास में सबसे अधिक गिरफ्तारी हुई है.

500 से अधिक पुलिस जवानों की हुई तैनाती

रोहतास एसपी आशीष भारती ने कहा कि अपराधियों शराब माफियाओं के खिलाफ रात्रि में विशेष अभियान

रोहतास जिला के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया. इस अभियान में एसपी आशीष भारती स्वयं मौजूद रहे.

रात्रि विशेष अभियान में 500 से अधिक पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस जवान लगाए गए तो रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी.

जहां 88 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है.

कई थाना पुलिस के उड़े होश

रोहतास एसपी आशीष भारती की मौजूदगी में रात्रि विशेष अभियान के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है.

अचानक सड़क पर आधी रात को एसपी आशीष भारती को विशेष अभियान में देखकर कई थाना की पुलिस के होश उड़ गए

जो चर्चा का विषय बना हुआ है. रोहतास एसपी आशीष भारती के रात्रि इस विशेष अभियान में

सासाराम डीएसपी संतोष राय नगर थाना इंस्पेक्टर एसके सिन्हा भी मौजूद रहे.

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...