हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला नोएडा से गिरफ्तार

रांची: हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला नोएडा से गिरफ्तार – पुलिस ने नोएडा से एक युवक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी था।

दीपक कुमार ने 14 जुलाई को अपने ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद जेएमएम जिला अध्यक्ष मुस्ताक ने रांची के गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

रांची पुलिस ने साइबर क्राइम ब्रांच की मदद से दीपक कुमार को नोएडा से धर दबोचा और उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।

हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला नोएडा से गिरफ्तार

सोमवार को झारखंड पुलिस ने भोकाल टीवी नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसे सीएम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्यक्रम चलाने का आरोप था। यूट्यूबर को गढ़वा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ रांची अरगोड़ा थाने में भी प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...