मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सूर्य सिंह बेसरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

सूर्य सिंह बेसरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ranchi-सूर्य सिंह बेसरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज- पूर्व विधायक और आजसू के संस्थापक सदस्य रहे सूर्य सिहं बेसरा के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में रांची के कांके थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

झामुमो के जुड़े मुस्ताक आलम ने यह मुकदमा दर्ज करवाया है.

उनका आरोप है कि सूर्य सिंह बेसरा ने एक सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है. इसके माध्यम से सूर्य सिंह बेसरा की कोशिश अपने को राजनीतिक बियावान से निकाल कर एक बार फिर से मुख्यधारा की राजनीति में शामिल करने की है.

कुछ ऐसा ही प्रयास गीता श्री उरांव, अमित महतो और अन्य के द्वारा की जा रही है.

इन सारे लोगों के पीछे भाजपा और आरएसएस खड़ी है.

उनके इशारे पर ही इनकी ओर से इस तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह हमारा कोर मुद्दा है.

यह कब और कैसे पूरा किया जाएगा यह झामुमो तय करेगी.

लेकिन अपनी राजनीति चमकाने के लिए इनके द्वारा इन मुद्दों पर जोर दिया जा रहा और इसके लिए मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है.

यहां बता दें कि सूर्य सिंह बेसरा, गीता श्री उरांव, अमित महतो लगातार राज्य सरकार और हेमंत सोरेन को घेरने में लगे हैं,

इन लोगों के द्वारा 1932 के खतियान पर आधारित नियोजन नीति और राज्य की स्थानीय और आदिवासी भाषाओं को मान्यता देने की बात की जा रही है.

यह बात झामुमो को खटक रही है.

Ranchi Suicide Case: रांची में नर्स ने फांसी लगाकर दी जान,...

 रांची के हिंदपीढ़ी में 26 वर्षीय नर्स ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के आरोप पर चौकीदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस...

JPSC Scam: 14वीं JPSC परीक्षा में बड़ा सिंडिकेट, अभ्यर्थियों से मांगे...

 14वीं JPSC परीक्षा में फर्जी तरीके से पास कराने वाले सिंडिकेट का CID ने खुलासा किया। सामान्य वर्ग से एक करोड़ रुपये तक मांगने...

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट के अहम फैसले, Acharya भर्ती में...

 झारखंड हाईकोर्ट ने आचार्य भर्ती में पद सुरक्षित रखने, बच्ची की कस्टडी का आदेश रद्द करने और जमीन रिकॉर्ड सुधारने समेत अहम फैसले दिये।Jharkhand...