अंचल नाजिर का किसान से रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल

गया : गया जिला के इमामगंज प्रखंड कार्यालय के अंचल नाजिर का रिश्वत लेते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि टिकट के नाम पर जमाबंदी नकल निकालने वाले किसानों से पांच सौ रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। यह वीडियो 27 जुलाई का बताया जा रहा है। जिसमें दुबहल गांव के एक किसान जमाबंदी का नकल निकालने के लेकर अंचल कार्यालय में जाता है। वहां पर बैठे अंचल नाजिर रमेश कुमार के द्वारा जमाबंदी निकालने को लेकर पांच सौ रुपये की अवैध राशि वसूली करने का साफ-साफ वीडियो में देखा जा रहा है।

जानकारी देते चले की पूर्व की अंचल नाजिर अजीत कुमार को 30 जून 2022 को निगरानी विभाग की टीम ने इमामगंज प्रखंड कार्यालय से 19 हजार 500 सौ रुपए घुस लेते गिरफ्तार किया था। इस मामले में इमामगंज अंचलाधिकारी रवि शंकर कुमार ने फोन पर जानकारी दिया की वीडियो मेरे पास ही उपलब्ध हुआ है जांच की जा रही है जांच कर वरीय अधिकारी को सूचित किया जाएगा,कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो में बात चीत का कुछ अंश इस प्रकार है

1. नाजिर- बोलता है कि टिकट के लिए पैसा चाहिए ना इसको पूरा कर दो
किसान- कितना पूरा कर दे सर।
2. नाजिर- हंसते हुए कहां ज्यादा बोल रहे हैं इसको सिर्फ 500 पूरा कर दो ना
किसान- एक सौ और दे दीजिए।
3. नाजिर – कहां जादे बोल रहे हैं इसको पांच सौ पूरा कर दो ना, देखो कैमरा लगा हुआ है अभी पैकेट में पैसा रखो। अंत में किसान 400 रुपया देकर वहां से आ जाता है।
4. नाजिर – अंत मे कहा कि अभी टाइम लगेगा तीन बजे आइएगा।

https://22scope.com/gaya-mp-vijay-manjhis-son-rajesh-kumar-died-of-brain-humbraz/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...