एक्सप्रेसवे पर बाइक से इश्क फरमाते युवक-युवती का वीडियो वायरल, पुलिस ने 53 हजार रुपये का काटा चालान

Desk. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर 94 का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की न्यूज 22स्कोप पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल वीडियो में एक युवक बाइक चलाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उसके सामने विपरीत दिशा में एक युवती बैठी हुई है, जो पहले उसे गले लगाती है और फिर उसे चूमती है। वहीं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर बाइक सवार पर ट्रैफिक पुलिस ने 53,500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

ऐसे वीडियो लगातार हो रहे वायरल

बता दें कि, सोशल मीडिया पर किसी कपल का वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी एक नामी यूनिवर्सिटी से एक कपल का किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अश्लील वीडियो के अलावा नोएडा से स्टंट वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी जुर्माना लगाए जाने के बावजूद भी रईसजादे सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

इश्क फरमाते युवक-युवती का वीडियो वायरल

इस पर लगाम लगाने के लिए अभिभावकों को गंभीरता से अपनी भूमिका तय करने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले दिनों में इसके परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं। यह वीडियो एक कार सवार युवक ने रिकॉर्ड किया है। यह वीडियो 5 सेकंड का है। इसे उस समय रिकॉर्ड किया गया, जब कार एक्सप्रेसवे पर एक वाहन के पास से गुजर रही थी। वीडियो बनाते समय युवक कपल को ‘आशिकी 2’ कहता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं।

कपल दिल्ली के होने की संभावना

जिस बाइक पर यह कपल बैठा है, वह दिल्ली के पते पर रजिस्टर्ड है। इससे संभावना लगाया जा रहा है कि कि यह कपल दिल्ली का रहने वाला हो सकता है। साथ ही बताया जा रहा है कि वे ग्रेटर नोएडा के किसी विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स हैं और जब यह वीडियो बनाया गया और वायरल हुआ, तब वे दिल्ली लौट रहे थे। वहीं कॉलेज के छात्रों को जागरूक किया जाना चाहिए कि उनकी हरकतें उनके माता-पिता को शर्मिंदा कर सकती हैं।

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...