भरी पंचायत में एक युवक-युवती पर डंडा बरसा रहे लोग, वीडियो वायरल

मोतिहारी : मोतिहारी में कानून अपने हाथ में लेने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। तालिबानी सजा का जिला में एक मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भरे पंचायती में एक युवक-युवती पर डंडा बरसा रहे हैं। इसी में किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बंजरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो खूब ट्रेंड हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर यह कहते नहीं थक रहे कि आदापुर का तालिबानी सजा का वायरल वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बंजरिया में कानून अपने हाथ में लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर कई तरह की चर्चा की जा रही है।

आपको बता दें कि भरी पंचायत में एक युवक और युवती को एक व्यक्ति व महिला द्वारा डंडे से जमकर पिटाई की जा रही है। जिसका वीडियो कोई बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर पिटाई हो रहे लड़का-लड़की नाबालिक बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कानून हाथ में लेकर तालिबानी सजा देने की चर्चा जोरो पर है। वायरल वीडियो का हम पुष्टि नहीं करते है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

https://22scope.com/shahabuddins-son-osama-did-bullying-in-motihari/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...