रांची: झारखंड विधानसभा के चौथे दिन इरफान अंसारी ने सीपी सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें हरिद्वार भेजने का वक्त आ गया है.
इरफान अंसारी ने सीपी सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि सीपी सिंह ने जामताड़ा के हिंदुओं के प्रति अनर्गल बयान दिया है सीपी सिंह अपने आचरण में सुधार लाएं. आपने मेरा प्यार देखा है आक्रोश नहीं.
सीपी सिंह ने इरफान अंसारी पर आरोप लगाया था कि जामताड़ा में मंदिर में कार्यक्रम के दौरान एक मिनट के अंदर तिलक मिटा दिया था जिस से जिस से हिंदुओं पर नाराजगी जताते हुए इरफान अंसारी को आमंत्रित करने पर पागल बताया था.
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि हम लोग एक तरफ सुखाड़ को लेकर चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा वाले मंदिर, मस्जिद, गाय, भैंस का मुद्दा लाते हैं, शर्म आती है भाजपा वालों पर जो इस तरह के मुद्दों को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से सीपी सिंह ने जामताड़ा के हिंदू समाज को अपमानित करने का काम किया है उसे साफ जाहिर होता है कि इनकी मानसिकता क्या है.




