सुभाष मुंडा के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

रांची: राष्ट्रीय युवा शक्ति ने बुधवार को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। संगठन के अध्यक्ष उत्तम यादव ने प्रशासन से समाज सेवी सुभाष मुंडा के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और हर दिन लोगों की हत्याएं हो रही हैं। खासकर महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इन अपराधियों के कारण समाज सेवी, कारोबारी, राजनेताओं और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

सुभाष मुंडा के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाओं का जड़ नशे में है, जिसके कारण शहर में डकैती, हत्या, लूटपाट, और अन्य वारदातें बढ़ रही हैं। बीते 26 जुलाई को अपराधियों ने माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। संगठन के महासचिव नितिन घोष ने कहा कि युवा लगातार तीन सालों से सरकार से नशे पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन भी पुलिस और सरकार इस पर प्रतिबंध लगाने में विफल हो रही हैं।

इसके बावजूद, बाजार में खुलेआम ड्रग्स जैसे डेनड्राइट, चरस, अफीम, गांजा और इंजेक्शन बिक रहे हैं, जिससे नशे के गिरफ्त में आने से युवा पीढ़ी अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। इसलिए सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। धरना-प्रदर्शन में नितेश वर्मा, दिलीप गुप्ता, मिथलेश सिंह, रंजन माथुर, राहुल चौधरी, निखिल गुप्ता, आर्यन मेहता, राहुल गुप्ता, मानस, शैलेश मन्नु चौधरी, मोनु विश्वकर्मा, समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

रघुवर दास ने सुभाष मुंडा की CBI जांच कि मांग की तो वही JP नड्डा पर भरोसा करने की कही बात

Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (25-04-2025)
07:29
Video thumbnail
आदिवासी कहने पर बन्दोबस्त अधिकारी पर हुआ था केस, हाइकोर्ट ने दी राहत, जानिये कारण
05:06
Video thumbnail
चुनाव से पहले लालू की बढ़ी सजा तो तेजस्वी और राजद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
03:50
Video thumbnail
पाकिस्तान का पुतला फूंकते JMM कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का क्यों किया विरोध,क्या jmm इसपर देगा सफाई
04:21
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप मामला पहुंचा दिल्ली, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगा जवाब | 22Scope
08:16
Video thumbnail
टाईगर की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल, पुलिस का क्या है जवाब जानिए ...
03:49
Video thumbnail
Pahalgam Terror Attack : रांची में आक्रोश प्रदर्शन, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | 22Scope
06:14
Video thumbnail
Ex CM चंपई ने डेमोग्राफिक बदलाव पर कांग्रेस पर साधा निशाना तो हुआ पलटवार | Jharkhand News | 22Scope
06:56
Video thumbnail
HEC की जमीन पर रह रहे लोगों को अब छत नहीं, क्या स्मार्ट सिटी के लिए हटा अतिक्रमण, क्या कह रहे लोग
07:20
Video thumbnail
सुदिव्य सोनू से फिर सफाई देने में चूक पर बाबूलाल मरांडी और सीपी सिंह ने साधा निशाना, अब क्या ....
04:31