Nitish Mishra पटना: बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध समाधान को लेकर नई व्यवस्था विकसित करने की तैयारी है। विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को तकनीकी सहायता समूह के कार्यों और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सफाई, स्वच्छता, जलजमाव, कचरा प्रबंधन और नगर निकायों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक आधारित प्रभावी Mechanism तैयार करने का निर्देश दिया।
Nitish Mishra:शिकायत से समाधान तक होगी प्रभावी मॉनिटरिंग
मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याएं विभाग तक पहुंचाने के लिए सरल, सुगम और प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए। शिकायत मिलने के बाद उसके त्वरित संज्ञान और समयबद्ध समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके समाधान तक हर स्तर पर जिम्मेदारी स्पष्ट हो और प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। शिकायतों की प्रकृति, उनके समाधान में लगने वाले समय और बार-बार सामने आने वाली समस्याओं का विश्लेषण कर स्थायी और व्यावहारिक समाधान तलाशने पर भी जोर दिया गया।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विजन जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और बेहतर सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसी विजन के अनुरूप विभाग जनशिकायतों के समाधान को पारदर्शी, त्वरित और जवाबदेह बनाने के लिए तकनीक आधारित व्यवस्था विकसित कर रहा है।
Key Highlights
- नगर विकास विभाग जनशिकायतों के लिए तकनीक आधारित Mechanism विकसित करेगा।
- शिकायत मिलने से समाधान तक हर स्तर पर होगी मॉनिटरिंग।
- सफाई, जलजमाव और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं पर विशेष फोकस।
- नगर कार्यपालक पदाधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित होगी।
- बार-बार सामने आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर रहेगा।
Nitish Mishra:नगर कार्यपालक पदाधिकारियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला
मंत्री ने राज्य के सभी नगर निकायों के नगर कार्यपालक पदाधिकारियों यानी EOs के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया। कार्यशाला में नगर निकायों के कामकाज और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस दौरान नगर निकायों के सामने आने वाली वास्तविक और प्रासंगिक समस्याओं को चिन्हित कर Solution-Oriented Exercises कराई जाएंगी। इसमें समस्याओं की पहचान, उनके कारणों का विश्लेषण और व्यावहारिक समाधान तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा।
मंत्री के अनुसार, अभ्यास आधारित इस कार्यशाला से नगर कार्यपालक पदाधिकारियों की समस्या समाधान क्षमता और निर्णय लेने की दक्षता मजबूत होगी। इससे नागरिकों की समस्याओं के बेहतर समाधान के साथ विभागीय योजनाओं को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी।
Nitish Mishra:नागरिक केंद्रित सेवाओं पर विभाग का जोर
नीतीश मिश्रा ने कहा कि शहरी विकास का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना नहीं है, बल्कि नागरिकों को बेहतर, सुगम और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। विभाग की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ नगर निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह, प्रभावी और नागरिक केंद्रित बनाना है।
बैठक में विभाग के विशेष सचिव डॉ. नवल किशोर चौधरी, अपर सचिव मनोज कुमार, विशेष सचिव मनन राम समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी और तकनीकी सहायता समूह के सदस्य मौजूद रहे।


















