नालंदा : रहुई प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एक आवास से सिलाव प्रखंड में कार्यरत राजस्व कर्मचारी उपेंद्र कुमार को रहुई थाना पुलिस और इस्लामपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लामपुर अंचलाधिकारी के द्वारा इस्लामपुर थाना में बीते अप्रैल महीने में दस्तावेज छेड़ छाड़ के मामले को लेकर एफआईआर किया गया था। जिसको लेकर इस्लामपुर थाना के एसआई शशि कुमार दलबल के साथ बुधवार को रहुई पहुंची। जहां रहुई पुलिस की मदद से राजस्व कर्मचारी उपेंद्र कुमार को रहुई प्रखंड कार्यालय में स्थित आवास से गिरफतार कर इस्लामपुर थाना ले गई।
इस संबंध में एसआई शशि कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी उपेंद्र कुमार को इस्लामपुर अंचलाधिकारी के एफआईआर के आधार पर कागजी हेर फेर मामले में गिरफ्तार किया गया है। उपेंद्र कुमार पूर्व में इस्लामपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी थे। वहां ट्रांसफर होने के बाद रहुई प्रखंड के अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद आए हुए थे। रहुई से ट्रांसफर सिलाव कर दिया गया है वर्तमान में वह सिलाव में कार्यरत हैं।
इस संबंध में रहुई प्रखंड के अंचल अधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि रहुई प्रखंड में बहुत पहले राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। अभी वर्तमान में सिलाव प्रखंड में वह राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं वर्तमान में रहुई प्रखंड कार्यालय के सरकारी भवन से ही आना जाना हो रहा था। जिन्हें आज उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
https://22scope.com/youth-committed-suicide-by-hanging-in-nalanda-district/
रजनीश किरण की रिपोर्ट







