Koderma: अंचल कार्यालय में एसीबी का एक्शन, राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Koderma: अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को हजारीबाग से आई एसीबी की टीम ने रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद राजस्व कर्मचारी को एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गई।

Koderma: इस लिए मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, बेकोबार निवासी बहादुर राणा की 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन ऑनलाइन चढ़ाने और रसीद निर्गत करने के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में जब बहादुर राणा राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद से संपर्क किया तो इस काम के लिए उनसे राजस्व कर्मचारी ने 50,000 रुपये बतौर रिश्वत की मांग की।

Koderma: रिश्वत मांगने पर एसीबी से की गई थी शिकायत

बहरहाल, बहादुर राणा ने इसकी शिकायत एसीबी से की। रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाए जाने पर आज एसीबी की टीम कोडरमा अंचल पहुंची। जैसे ही मामले के शिकायतकर्ता बहादुर राणा के द्वारा रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को दिया गया, वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने रंगे हाथ राजस्व कर्मचारी को धर दबोचा और गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गई। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी कोडरमा अंचल के हलका 5 का कर्मचारी था।

अमित कुमार की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: बिहार के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा योग,...

International Yoga Day 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की कि अगले साल से बिहार...

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...