उपायुक्त ने जिला के मीडिया कर्मियों से की शिष्टाचार मुलाकात, जनसमस्याओं की ली जानकारी

  • प्राथमिकता सूची में रहेगी जनसमस्याओं का समाधान, आम नागरिकों एवं मीडिया की भूमिका भी है महत्वपूर्ण: उपायुक्त

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के मीडिया कर्मियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुमला वासियों की जनआकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए सभी की सहभागिता से विकास योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता सूची में रहेगी। प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक कार्य किया जाएगा। ताकि आदिवासी बहुल यह जिला विकास की ओर अग्रसर हो। साथ ही पूर्व से चली आ रही सरकारी योजनाओं का कार्यन्वयन बेहतर तरीके से संपादित किया जा सके।

मीडिया कर्मियों से जनसमस्याओं की जानकारी ली

उन्होंने मीडिया कर्मियों से शहर से लेकर गांव स्तर तक की जनसमस्याएं जानी। इस दौरान बाइपास की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने बाइपास के अपूर्ण रहने और आए दिन वहां होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता भी जताई। साथ ही तत्काल इस विषय में एनएच व परिवहन विभाग को निर्देश देकर हल निकालने की बात कही। इस दौरान कृषि, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, सड़क-नाली, पुल-पुलिया सहित जनहित से जुड़ी तमाम समस्याओं की जानकारी हासिल कर एक्शन प्लान तैयार कर गंभीरता से प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथियों के साथ सार्थक चर्चा हुई है। मौके पर डीएसडब्लूओ सह डीपीआरओ सीता पुष्पा, एपीआरओ अलीना दास, स्वाति तिर्की सहित मीडिया कर्मी मौजूद रहें।

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...