Advertisment

गया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लोगों ने काटा जमकर बवाल

गया : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा महल चंद्रशेखर कालेज के निवासी 17 वर्षीय युवक आदित्य कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रमना रोड को जाम कर दिया। साथ ही आगजनी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

घटना के संबंध में मृतक आदित्य कुमार की मां सरिता देवी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था, जिस पर एक व्यक्ति उनके बेटे के बारे में पूछ रहा था। इसके बाद स्कूटी सवार एक व्यक्ति आया और हमारे बेटे को लेकर चला गया। उसके बाद कुछ लोगों ने जानकारी दिया कि आदित्य की हत्या कर दी गई है और शव जयप्रकाश नारायण अस्पताल में रखा गया है। जिसके बाद हमलोग अस्पताल पहुंचे। इतने में आदित्य के शव को हम लोगों के घर पहुंचा दिया गया।

उन्होंने कहा कि संभवत कुछ लोगों ने मेरे बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं हमारे मोबाइल पर एक लड़की का बार-बार मैसेज भी आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते है कि घटना में जो लोग भी शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हमारा बेटा शांत स्वभाव का था। बावजूद इसके उसकी हत्या कर दी गई।

वहीं मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी पीएन साहू ने कहा कि 17 वर्षीय युवक आदित्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। फिर कुछ लोगों के द्वारा शव को उसके घर पर पहुंचा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना में शामिल जो भी दोषी हैं, उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाएगा।

https://22scope.com/gaya-mp-vijay-manjhis-son-rajesh-kumar-died-of-brain-humbraz/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...

GD College Begusarai Student Protest: बेगूसराय में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान...

GD College Begusarai Student Protest: जीडी कॉलेज के ओल्ड हॉस्टल कैंपस में सोमवार को फॉरेन लैंग्वेज, दिनकर चेयर रिसर्च सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर के...